01 February 2021 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नेहा बनकर इंस्टाग्राम से जालसाजी करने व जानलेवा हमला करने के मामले में गंगाशहर के युवक सहित एक नाबालिग को नयाशहर पुलिस ने दबोच लिया है। सुजानदेसर निवासी लालचंद पुत्र पप्पूराम गहलोत को गिरफ्तार किया गया है, वहीं नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इससे पहले प्रमोद विश्नोई नाम के शख्स की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि श्रीरामसर रोड़ निवासी भवानी शंकर पुत्र प्रभुदान चारण को इंस्टाग्राम पर नेहा नाम की आईडी से मैसेज आया था। कथित नेहा ने मैसेज में कहा कि मैं नेहा बोल रही हूं, मुझे आप से फ्लैट लेना है आप मुझसे मिलो। 24 अक्टूबर को नेहा ने फिर से मैसेज किया तो वह कल्ला पेट्रोल पंप के समीप उससे मिलने गया। वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे प्रमोद विश्नोई, लालचंद गहलोत व एक नाबालिग ने भवानी पर लाठी व लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। भवानी जोर जोर से चिल्लाया लेकिन वहां कोई बचाने वाला नहीं था। आरोपियों ने भवानी से मोबाइल व मोटरसाइकिल छीनी और भाग गए। हमले में परिवादी के काफी चोटें आईं।
उल्लेखनीय है कि प्रकरण में गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में उनि पिंकी गंगवाल मय हैड कांस्टेबल विजय सिंह व कांस्टेबल बलवीर सिंह की टीम ने जांच व गिरफ्तार की।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 July 2020 10:41 PM