30 June 2025 04:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सहित देश में आग लगने की घटनाएं बहुत अधिक होने लग गई है। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में भी कार में आग लगने की घटना हुई है। नापासर थाने के हैड कांस्टेबल मूलाराम के अनुसार घटना नापासर से गुसांईसर जाने वाली लिंक रोड़ पर हुई। बेनीसर निवासी राजेंद्र पुत्र रामलाल मूंडसर से अपने गांव बेनीसर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में कार से धुंआ निकला। धुंआ निकलता देख राजेंद्र ने कार खड़ी की और खुद कार से बाहर निकल गया। उसके बाहर निकलते ही कार धूं-धूं कर जल उठी। मूलाराम के अनुसार आई टेन कार पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि राजेंद्र ने समझदारी दिखाई और तुरंत ही कार से बाहर निकल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इंजन ने आग पकड़ ली, जिसके बाद कार पूरी तरह जल गई। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
09 March 2022 10:34 PM