31 March 2023 01:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर में महिला से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। घटना सीएम विजिट के दौरान की है। हालांकि पुलिस को रिपोर्ट बीती रात ही दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरएसएस के एक नामचीन व्यक्ति के घर की महिलाएं रामराज्य चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपट ली। सूत्रों के मुताबिक गंगाशहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को राउंड अप कर लिया है। पुलिस जल्द वारदात का पर्दाफाश करेगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM