08 May 2021 12:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 'यारो अपने खून पर ये इल्ज़ाम ना आए, मां ना कहे के वक्त पड़े तो बेटे मेरे काम ना आए' किसी गीतकार की इन पंक्तियों को बीजेपी युवा मोर्चा चरितार्थ करने जा रहा है। कोरोना महामारी के इस नाजुक समय में जब हर नागरिक का अपना योगदान होना चाहिए, बीजेपी युवा मोर्चा ने भी योगदान का मन बना लिया है। बीजेपी राजस्थान का युवा मोर्चा अब अपने वैक्सीनेशन की कीमत के बराबर का आर्थिक सहयोग करेगा।
भाजयुमो केयर प्रदेश मोनिटरिंग टीम के अरुण कल्ला ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैक्सीनेशन के लिए फंड एकत्र करने की अपील की थी। इसी अपील पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने अपने वैक्सीनेशन की कीमत सीएमआरएफ कोविड 19 वैक्सीनेशन अकाउंट में जमा करवा दी। कल्ला के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने प्रदेशभर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे कठिन समय में अपना योगदान दे। अगर सभी युवा अपने वैक्सीनेशन का खर्चा भी इस अकाउंट में जमा करवाएंगे तो सरकार को मदद मिलेगी।
बता दें कि बीकानेर, जयपुर, जोधपुर सहित प्रदेश के हर जिले के लोगों ने आज इस फंड में राशि जमा करवाने की शुरुआत की है। बीकानेर कलेक्टर नमित मेहता पहले ही अपने एक माह की सैलरी के बराबर यानी करीब 1 लाख रूपए इस अकाउंट में जमा करवा चुके हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
06 March 2020 07:36 PM