27 November 2024 12:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में चोरों के गैंग सक्रिय हैं। आज सुबह गांधी चौक, अनु गिफ्ट के सामने स्थित मूलचंद भंसाली के बंद मकान में तीन चोर मिले। पड़ोसियों को आशंका हुई तो पकड़ने की कोशिश की गई। भागते चोरों में से दो को पकड़ भी लिया गया था। कुछ देर बाद में मौका मिलते ही वह भी फरार हो गए। ये तीनों कम उम्र के लड़के थे।
हालांकि भंसाली का घर लंबे समय से बंद होने की वजह से कोई ख़ास सामान वहां नहीं था।कुछ बर्तन आदि थे। चोरी हुई या नहीं, यह जांच का विषय है। बता दें कि इसके पास वाली गली में कुछ दिन पहले एक वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात भी हुई थी। स्नेचिंग के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है, इस बीच यहां तीन चोर आने की पुष्टि हो चुकी। पिछले बुधवार व गुरुवार को संपत्त पैलेस में चल रहे विवाह समारोह में एक युवक ने फोन चुराया। इसके बाद एक महिला गहनों से भरा बैग चुरा ले गई। हालांकि सर्दियां तो अब शुरू हुई है। अब चोरी का सीजन आया है, लेकिन इससे पहले ही चोरों ने कोहराम मचा रखा है। बता दें कि पिछले दो तीन माह में गंगाशहर थाना क्षेत्र सहित नयाशहर थाना क्षेत्र, मुक्ताप्रसाद, कोतवाली, नाल, गजनेर आदि क्षेत्रों में चोरी की वारदातें खूब हुई हैं। चोरों के बढ़ते हौसलों का कारण जहां शिथिल कानून हैं, वहीं नशा व चोरों को पकड़ने में पुलिस तंत्र की ढ़ीली कार्यशैली भी जिम्मेदार है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 March 2026 11:22 AM