16 August 2020 12:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/ईसानगर। फूल सी मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हैवानियत की सारी हदें पार करने जैसी प्रताड़ना देकर हत्या का रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। घटना यूपी के लखीमपुर खीरी की है। यहां 14 अगस्त को 13 वर्षीय बच्ची से बलात्कार किया गया, बाद में आंखें फोड़कर जीभ भी काट दी गई।
यहां के ईसानगर थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय ये मासूम 14 अगस्त की दोपहर शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी। रात तक बच्ची जब नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की व पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस टीम के साथ तलाश करने पर खेत में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। दलित बच्ची के परिजनों ने गांव के ही संतोष यादव व संजय गौतम पर रेप व हत्या का आरोपी लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। जिस पर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार होने की पुष्टि की गई। लखीमपुर एसपी ने इसकी पुष्टि की। वहीं हत्या व बलात्कार की पुष्टि के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इतनी भयानक घटना को अंजाम देने के पीछे कोई रंजिश थी या कोई और कारण था इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES
17 September 2020 07:12 PM