18 June 2022 12:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बेटे द्वारा पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती की है। बीती रात करीब 11 बजे सर्वोदय बस्ती, मनोज दाल मिल के पीछे रहने वाले अशोक मेघवाल ने अपने पिता रामचंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। अन्य परिजन घायल रामचंद्र को अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी अशोक को पुलिस ने डिटेन कर लिया है।
डीवाईएसपी दीपचंद सहारण ने बताया कि मृतक के दूसरे पुत्र शंकर ने अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शंकर के अनुसार अशोक ने इशान से पैसे उधार ले रखे थे। इसी बात को लेकर मृतक रामचंद्र ने इशान के दो तीन थप्पड़ जड़ दिए थे। रात को रामचंद्र ने अशोक को जगह जगह कर्जा ना लेने की बात कही। उसे काम धंधा करने को भी कहा। इस पर अशोक ने अपने पिता के रामचंद्र को चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त दोनों नशे में थे।
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी अशोक कुंवारा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह कामधंधा नहीं करता है। इधर उधर भटकता रहता है। जगह जगह से कर्ज ले लेता है। पिता रामचंद्र के पास लोग वापिस पैसा मांगने आते, जिससे वह भी परेशान था। बताया जा रहा है कि अशोक नशेड़ी भी था। इसी वजह से इधर उधर से पैसे उधार लेता रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
11 November 2023 10:06 AM
