22 July 2021 06:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 28 जुलाई से बीकानेर में सेन समाज की क्रिकेट प्रतिभाओं का महामुकाबला शुरू होने जा रहा है। एसएसपीएल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का नाम सेन समाज प्रीमियर लीग रखा गया है। मुख्य आयोजनकर्ता ताराचंद सेन ने बताया कि यह राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट बीकानेर के सार्दुल क्लब मैदान में आयोजित होगा। 28 जुलाई से 1 अगस्त चलने वाले इस टूर्नामेंट में राजस्थान सेन समाज की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी 16 टीमों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। ताराचंद सेन के अनुसार प्रतिदिन चार मैच होंगे। वहीं फाइनल मुकाबला 1 अगस्त को होगा।
विजेता टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सेन ने बताया कि इस टूर्नामेंट में समाज के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
RELATED ARTICLES
18 May 2026 11:31 AM