20 December 2024 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले थम ही नहीं रहे हैं। ओवर स्पीड व लापरवाही से हर रोज कई हादसे हो रहे हैं। लोगों की मौत हो रही है। परिवार उजड़ रहे हैं। शुक्रवार शाम जसरासर में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। थाने के जयकिशन मेहरा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान साधासर निवासी 65 वर्षीय लाधूराम मेघवाल के रूप में हुई है। वहीं लादूराम का एक पौत्र घायल हुआ। उसके पैर में लगी।
शुक्रवार शाम लाधूराम ऊंटगाड़े़ पर सवार होकर जसरासर से साधारण की ओर जा रहा था। उसके साथ उसके दो पौत्र व एक दोहिता था। तभी पीछे से आई न्यू मॉडल ब्रेजा कार ने ऊंटगाड़े़ को टक्कर मार दी। लाधूराम के सिर पर चोट लगी। उसे जसरासर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रेजा कार व उसके चालक का पता नहीं चला है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM