05 September 2021 02:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं व एक पुरुष द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। मामला सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का है। गंगाशहर थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश स्वामी के अनुसार सूचना पर पुलिस अमित भाटी की ज्वैलरी शॉप पर पहुंची। दुकानदार का कहना है कि सुबह 10 बजे उसकी दुकान में दो महिलाएं व एक पुरुष ग्राहक बनकर आया। उन्होंने सामान खरीदा और 1300 रूपए भुगतान किया। उनके जाने के बाद पता चला कि एक अंगूठी गायब है। राकेश स्वामी के अनुसार दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, मगर चोरी हुई या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं है। दुकानदार को तसल्ली से स्टॉक मिलाने का कहा गया है। उसका कहना है कि एक अंगूठी कम लग रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
26 September 2026 11:34 AM