17 December 2020 05:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रिश्वतखोर एईएन व जूनियर अकाउंटेंट को एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया है। एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना में पोस्टेड एईएन दिनेश कुमार व जूनियर अकाउंटेंट पवन कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोपियों द्वारा इसी परियोजना के एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।
जिस पर शिकायत के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की गई। आज जब दोनों आरोपियों ने अपना अपना हिस्सा लिया, उसी वक्त एसीबी की टीम ने दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथों धर लिया। आरोपी दिनेश ने आठ हजार रुपए व पवन ने 15 हजार रूपए लिए थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 March 2020 08:42 PM