08 August 2021 12:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिंदगी के संघर्षों से हारकर मौत चुनने वाले युवाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार सुबह सुबह एक और युवक ने मौत को गले लगा लिया। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने की रेलवे लाइन का है। जहां रामपुरा बस्ती गली नंबर 3 निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र खेवसिंह खिच्ची राजपूत का सर कटा शव मिला।
नयाशहर थाने के एएसआई अशोक कुमार के अनुसार रेलवे लाइन चैक करने पहुंचे कर्मचारियों ने 6:40 बजे शव देखा। अनुमान है कि जितेंद्र सिर पटरी पर रखकर लेट गया था। इसी वजह से सिर गर्दन से अलग हो गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि कौन-सी ट्रेन से सिर कटा। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
16 December 2021 05:38 PM