31 August 2020 10:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम)परीक्षा 2020 के परीक्षार्थियों के लिए अशोक गहलोत सरकार ने बड़ी घोषणा की है। आज जारी एक आदेश के अनुसार राज्य के सभी सेंटरों के लिए परीक्षार्थियों को निशुल्क बस सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सभी साधारण व तेजगति वाली रोड़वेज बसों में मिलेगी। सुविधा केवल परीक्षार्थी को ही मिलेगी, उसके जाने-आने वाले परिजनों अथवा अन्य को शुल्क देकर ही यात्रा करनी होगी। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी को अपना प्रवेश पत्र दिखाकर जीरो अमांउट का टिकट प्राप्त करना होगा। जिन इलाकों से सेंटर तक सीधे आने जाने के लिए सुविधा ना हो, वहां बस बदलकर भी आया जाया जा सकता है। आदेश में साफ कहा गया है कि यह सुविधा केवल परीक्षार्थी को घर से परीक्षा केंद्र व परीक्षा केंद्र से वापिस घर जाने के लिए दी गई है। वहीं यात्रा में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विभाग ने परीक्षार्थी को सेनेटाइजर रखने की सलाह भी दी है। उल्लेखनीय है कि परीक्षाएं 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगी। निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा भी इसी अवधि तक दी गई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM