10 July 2021 10:41 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चौखूंटी पुलिया के पास हुए फायरिंग मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। जिला स्पेशल टीम व सदर पुलिस ने मिलकर तीनों को दबोचा है। डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां ने बताया कि आरोपी सिकंदर, रिजवान व दाऊद पहले ही नामजद कर लिए गए थे। तीनों ने जग्गू व हसन पर गोलियां चलाई थी। एक के पैर में तो दूसरे के जांघ के ऊपर गोली लगी थी। दोनों को पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को ही तीनों को दबोच लिया गया था।
बता दें कि मामले की जांच सीओ सदर पवन भदौरिया कर रहे हैं। मामला पैसे के लेन देन से जुड़ा बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
09 June 2020 08:57 PM