19 October 2021 11:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के लवाजमे में कई लोगों की जेब कटने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक सर्किल हाउस से लक्ष्मीनाथ मंदिर की यात्रा तक करीब 7-8 लोगों की जेब से पैसे गायब हो गए।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मीनाथ मंदिर में शहर उपाध्यक्ष गोकुल जोशी की जेब भी कटी। उनकी पीछे की जेब में आठ हजार रूपए थे, जो किसी ने निकाल लिए। बीजेपी के एक पदाधिकारी का कहना है कि इससे पहले सर्किट हाउस में भी 6-7 कार्यकर्ताओं की जेब कट गई थी। हालांकि जेब किसने काटी, ये अभी पता नहीं चल पाया है। ख़बर लिखने तक सतीश पूनिया लक्ष्मीनाथ जी के दर्शन कर विजय आचार्य के निवास पर भोजन के लिए पहुंच चुके थे। बता दें कि यह मामला अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंचाया गया है।
RELATED ARTICLES
08 August 2020 03:00 PM