18 July 2021 10:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र से दो मासूम बालक लापता हो गए हैं। बालकों के परिजन व पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि उन्हें कुछ देर पहले सूचना मिली थी। जिसके बाद से हर जगह तलाश की जा रही है।
गुमशुदा बालक देवराज सिंह राठौड़ नाल बड़ी का रहने वाला है। वहीं दूसरा गुमशुदा पराक्रम सिंह चौहान तारानगर का रहने वाला है, जो नाल बड़ी में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। दोनों बालक मामा-बुआ के भाई हैं। दोनों की उम्र 10-12 साल बताई जा रही है।
अगर आपको ये बालक कहीं दिखे तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें। (9460081817, 8005638084)।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM