10 November 2020 06:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की युवती से दुष्कर्म के आरोपी को इस दीपावली काल-कोठरी में रहना पड़ेगा। गंगाशहर पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत बीछवाल जेल भेज दिया गया। बता दें कि चौधरी कॉलोनी निवासी बजरंग पुत्र श्रवण जाट को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ गंगाशहर क्षेत्र की युवती ने अगस्त माह में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बजरंग ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा 376 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
RELATED ARTICLES
05 August 2025 11:02 AM