07 April 2024 12:00 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोकसभा चुनाव की चौथी पारी जीतने के लिए अर्जुन राम मेघवाल लगातार बीजेपी के बड़े चेहरों को मैदान में उतार रहे हैं। इस बार योजनाबद्ध तरीके से कमजोर खानों को साधने का प्रयास तेज है। रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बीकानेर जिले में होंगे। रविवार को पहले कोलायत के बस स्टैंड पर जनसभा होगी। यहां केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा करेंगे। माना जा रहा है कि राजपूतों को एकीकृत करने के उद्देश्य से यहां राजनाथ की जनसभा करवाई जा रही है। इस सभा का नाम विजय संकल्प सभा रखा गया है। बीजेपी भी पहले भी राजपूतों से उपजा डैमेज कंट्रोल करने के लिए राजनाथ सिंह का उपयोग करती रही है। राजनाथ की जनसभा में एक बड़ा दलित नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकता है।
रविवार की दूसरी जनसभा नोखा के पांचू में होगी। विशाल किसान सम्मेलन नाम से आयोजित इस सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार अर्जुनराम मेघवाल के सामने पूर्व राजस्थान सरकार में मंत्री रहे गोविंद राम मेघवाल चुनाव लड़ रहे हैं। गोविंद राम चुनाव से पहले विवादित बयानों से माहौल बनाकर खुद को मजबूत करने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में अर्जुन राम इस बार पिछले दो चुनावों की तुलना में अधिक मेहनत करते नज़र आ रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM