22 May 2022 06:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र में हुए कुशलाराम हत्याकांड में पोस्टमार्टम के बाद लिंग काटने की बात ग़लत साबित हुई है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि कुशलाराम के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। प्रथमदृष्टया उसके केवल सिर पर चोट थी। वहीं पुलिस ने कहा कि जननांगों पर खून लगा होने से जननांग काटने की बात फैली। मगर जांच में बात सही नहीं साबित हुई।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अज्ञात हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
RELATED ARTICLES
27 May 2020 11:49 AM