07 August 2020 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रिड़मलसर की परशुराम कॉलोनी में दिनदहाड़े कब्जा करने के मामले में भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 2 अगस्त को आरोपियों ने गैंग के साथ आकर पचास साठ औरतों को मौके पर बिठा दिया था। मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एडवोकेट विक्रम महला, जसवंत जांदू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा जितेंद्र गौड़ के परिवाद पर धारा 447, 448, 452, 454, 380, 506, 143, 120 बी भादंसं के तहत किया गया है। बता दें कि इसी भूमि के विवाद को लेकर फरवरी माह में मुकदमें हो रखे हैं। वहीं मामला एडीएम प्रशासन की कोर्ट में भी विचाराधीन है। आरोपियों ने एडीएम प्रशासन कोर्ट के स्थगन आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए कब्जे की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 August 2021 04:29 PM