15 December 2020 01:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मामला गजनेर थाना क्षेत्र के चानी का है। नाइट डीओ एचसी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती रात यहां एक डंपर बजरी खाली कर रहा था। इस दौरान ऊपर की 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। करंट से डंपर के टायरों में आग लग गई। जिन्हें बुझाने के लिए कोटड़ी निवासी 25 वर्षीय शंकरलाल आगे आया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक बच गया। हालांकि अभी तक किसी ने रिपोर्ट पेश नहीं की है। वहीं शंकर वहां क्या कर रहा था व किसके साथ था इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल ख़बर लिखने तक शंकर के शव का पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ था। आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES
04 January 2021 08:39 PM