23 November 2023 01:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आज शाम 6 बजे से आगामी 48 घंटे तक के लिए रिलेक्सेशन पीरियड लागू हो जाएगा। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों पर विशेष नज़र रखी जाएगी। वहीं बाहरी राजनैतिक व्यक्तियों को आने की अनुमति नहीं होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि कोई भी राजनैतिक व्यक्ति, जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है, वह उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं ठहर सकेगा। राज्य की सुरक्षा कवच प्राप्त राजनैतिक व्यक्ति यदि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता है तो वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद क्षेत्र में आवाजाही कर सकेगा।
कलाल ने कहा कि इस दौरान बाहरी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। समस्त सामुदायिक केंद्रों, गेस्ट हाउस, लॉज व होटलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की निगरानी व सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों पर भी नज़र रखी जा रही है।
RELATED ARTICLES
08 April 2020 11:35 PM