27 September 2020 08:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 28 सितंबर सोमवार को सुबह सुबह चार घंटे तक बत्ती गुल हो जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटौती का समय सुबह सात से ग्यारह बजे तक रखा गया है। कटौती विद्युत उपकरणों के रख रखाव हेतु की जा रही है। इस दौरान एमपी कॉलोनी सेक्टर 3 व 4, रामपुरा गली नंबर 1-20, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, औडों का मोहल्ला व रेल्वे वर्कशॉप गली नंबर 23 में लाइट नहीं रहेगी। ऐसे में यहां के निवासियों को इन्वर्टर चार्ज रखना चाहिए। वहीं कपड़े प्रेस आदि का काम पहले ही निपटा लेना चाहिए।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
03 September 2020 11:32 AM