14 May 2020 10:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुरानी गिन्नाणी के युवक का खांसी जुकाम मारवाड़ अस्पताल के लिए अफवाहों का पुलिंदा बन गया है। ख़बरमंडी ने सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा से बात की। मीणा के अनुसार पुरानी गिन्नाणी का ये युवक मारवाड़ अस्पताल दिखाने गया था। जिसे सर्दी ज़ुकाम था। जिस पर मीणा को सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत प्रभाव से उसे पीबीएम के डी वार्ड में भर्ती कर दिया गया। मीणा के अनुसार इसे एहतियातन भर्ती किया गया है। संदिग्ध की ऐसी को हिस्ट्री नहीं मिली है जिससे कोरोना होने की आशंका लगे। एहतियातन उसके सैंपल भी लिए गए हैं। वहीं मारवाड़ अस्पताल को एक घंटे सील किया गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM