08 March 2021 04:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरकारी स्कूल के शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल क्वार्टर का है। थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि भारत गैस के पास स्थित 35 नंबर अग्रवाल क्वार्टर निवासी 52 वर्षीय केदार मोदी पुत्र सत्यनारायण ने आज पंखे के हुक से फंदा लटकाकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। एएसआई ताराचंद मीणा ने बताया कि मृतक की पत्नी सामने वाले घर में खाना बनाने गई हुई थी। वहीं बेटा व बेटी भी बाहर गए हुए थे। इसी दौरान केदार ने आत्महत्या कर ली। वह अमरपुरा के समीप छीला ढ़ाणी के राजकीय विद्यालय में शिक्षक था। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम हो रहा था। मौके पर एएसआई ताराचंद मय पुलिस टीम मौजूद थी।
RELATED ARTICLES
02 November 2020 02:33 PM