12 September 2022 12:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी अभी बाबुलाल पुलिया के नीचे ट्रेन से कटने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुरा गली नंबर 4 निवासी 30 वर्षीय मनोज जनागल के रूप में हुई बताते हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। पेट के नीचे का भाग अलग हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीबीएम पहुंचाने व मोर्चरी में शिफ्ट करवाने की प्रक्रिया में खादिम खिदमतगार सोसायटी के हाजी जाकिर, सोएब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत व ताहिर हुसैन योगदान दे रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
07 April 2022 11:58 AM