23 April 2020 05:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रामदेव पान भंडार पर जीएसटी के सर्वे के बाद भी रंजनीगंधा-तानसेन आदि की कालाबाजारी रुकी नहीं है। पांच का तानसेन बीस में अब भी बेचा जा रहा है तो 220 का तानसेन का डिब्बा आठ सौ तक बिक रहा है। सूत्रों का कहना है कि पान भंडार वालों ने फोन बंद कर रखे हैं, लेकिन विश्वसनीय होलसेलर दुकानदारों की चेन के मार्फत रजनीगंधा, तानसेन आदि बिक रहा है। एक दुकानदार का तो यह तक कहना है कि अगर रामदेव वाले सप्लाई न देते तो छोटे छोटे दुकानदारों के पास माल कहां से आता। इस बीच इससे जुड़े अपराध भी बढ़ रहे हैं। लूट-खसोट से लेकर नकली माल की बिक्री भी बढ़ रही है। सूत्र बताते हैं कि ब्लैक मार्केट में आठ सौ रुपए में बिक रहा तानसेन पांच सौ रुपए में भी लिया गया, लेकिन वह नकली निकला। पुलिस को भी रजनीगंधा, तानसेन सहित अन्य उत्पादों की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही है। पुलिस इस ओर प्रयास भी कर रही है, मगर कुछ हाथ नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े व्यापारी ने तो पहले ही इसमें करोड़ों का गेम कर दिया था।
RELATED ARTICLES
08 March 2021 11:17 AM