20 June 2020 09:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंग की कड़ी गंगाशहर थाना क्षेत्र के एक मामले से भी जुड़ गई है। नाल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले में अन्तर राज्य गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा था। इनसे पूछताछ में आरोपियों ने नाल की वारदात के कुछ करीब डेढ़ माह बाद यानी 27 मई की रात को नोखा रोड़ से भी एक ट्रैलर चोरी करना बताया है। हालांकि आरोपियों के पास यह ट्रैलर नहीं बताया जा रहा। इस गैंग के दो अन्य सदस्य दलवीर व बिरंगा भी बताए जा रहे हैं। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह की पूछताछ में आरोपियों ने बग्गा के पास यह ट्रैलर होना बताया है। वहीं गंगाशहर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि देशनोक निवासी बादल सिंह ने चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि परिवादी को ट्रैलर चोरी होने की जानकारी के बावजूद उसने इतने दिनों तक पुलिस को शिकायत नहीं की। अब जब उसे कहीं से इस मामले की जानकारी हुई तब वह थाने पहुंच गया। मामले में अन्य आरोपियों के पकड़े जाने व ट्रैलर बरामद होने पर ही सारे खुलासे होंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM