24 December 2024 12:04 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोबाइल के महायुग में ट्राई ने टैरिफ नियमों में संसोधन करते हुए आम उपभोक्ता के हित में कई फैसले लिए हैं। ट्राई के नये नियमों के अनुसार मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को उन ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉयस कॉल व एस एम एस का रिचार्ज भी उपलब्ध करवाना होगा जो ग्राहक इंटरनेट का उपयोग नहीं करते।
जबकि फिलहाल सभी कंपनियां इंटरनेट डाटा, वॉयस कॉल व एस एम एस का कोम्बो रिचार्ज ही उपलब्ध करवाती है। इन थोपे हुए रिचार्ज से ग्राहकों को हर माह नुकसान होता है और कंपनियां हर माह अरबों खरबों की चांदी कूटती है।
ट्राई ने एक अन्य संसोधन करते हुए न्यूनतम राशि का टैरिफ वाउचर जारी करने को भी कहा है। यह टैरिफ सिर्फ वॉयस कॉल व एस एम एस के लिए होगा। ख़ास बात यह है कि इन वाउचर्स की वैधता अब 90 दिनों से बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है। इससे उन ग्राहकों को भी राहत मिलेगी जो मोबाइल का ज्यादा उपयोग नहीं करते। अब तक ऐसे ग्राहकों को बेवजह रिचार्ज करवाकर रखना पड़ता था।
-फिर से 10 रूपए में होगा रिचार्ज:- ट्राई के नये नियमों के अनुसार अब कंपनियों को न्यूनतम 10 रूपए का रिचार्ज कूपन भी जारी करना होगा। यह शर्त वाउचर जारी करने की अनुमति के साथ रखी गई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 October 2026 10:28 PM