06 September 2020 11:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चंद पैसों के लिए युवाओं को नशे की गदंगी में धकेलने वाला माफिया गंगाशहर पुलिस के पिंजरे में कैद हो गया है। गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर का हरीश माली पुत्र बाबूलाल गांजा बेचता हुआ पाया गया। जिसे गिरफ्तार कर एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सूचना पर मय जाब्ते सुजानदेसर में अभियुक्त के ठिकाने पर दबिश दी गई। आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर रामदेवजी व काली माता मंदिर के आसपास बेचता है। इसके अतिरिक्त सुट्टे में भी गांजा बेचा जाता है। आरोपी पहली बार पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM