09 March 2022 10:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रैफिक कांस्टेबल को चपेट में लेने वाले कार चालक को कोलायत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि आरोपी की पहचान सर्वोदय बस्ती निवासी पारस सोनी के रूप में हुई है। उसकी ऑल्टो कार भी जब्त कर ली गई है।
शेखावत ने बताया कि आरोपी ने कांस्टेबल को टक्कर जानबूझकर मारी या अनियंत्रित गति की वजह से टक्कर लग गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दूसरी तरफ घायल कांस्टेबल मुकेश मीणा की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वह पीबीएम के आईसीयू में भर्ती है। कांस्टेबल मुकेश सवाईमाधोपुर का रहने वाला है। आज जब वह दियातरा में ड्यूटी कर रहा था, उसी दौरान तेज गति से आई कार को रोकने का प्रयास किया था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM