23 April 2021 11:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लगातार चौथे दिन कोरोना ने बड़ा ब्लास्ट किया है। शुक्रवार की पहली ही रिपोर्ट में 511 पॉजिटिव आए हैं। जबकि दूसरी रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में आज का आंकड़ा भी अब तक के रिकॉर्ड के आस पास रहने की आशंका है। बता दें कि पिछले चार दिनों से जांच होने वाले सैंपल्स के 32-34 प्रतिशत तक संदिग्ध पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पिछले चार दिनों में क्रमशः 840, 802, 726 व आज अब तक 511 पॉजिटिव आए हैं।
बीकानेर के लिए यह स्थिति बेहद ख़तरनाक मानी जा रही है। अब आमजन की जिम्मेदारी प्रशासन भी अधिक बढ़ गई है। हर एक बीकानेरवासी को अब बिना मास्क घर बाहर ना निकलने व मास्क ना पहनने वालों से बात ना करने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं घर से बाहर भी अतिआवश्यक काम से ही निकलना चाहिए। ख़बरमंडी न्यूज़ अपील करता है कि इस गंभीर समय में अपने कर्तव्य की पालना करें। मानव जीवन बचाने में घर रहकर, मास्क लगाकर, सेनेटाइजर का इस्तेमाल कर व टीका लगवाकर अपना योगदान दें।
RELATED ARTICLES
18 January 2024 11:56 PM