27 September 2020 03:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 466 पव्वे शराब जब्त की है। रविवार सुबह गश्त पर निकले सउनि कमला मय जाब्ते ने ये कार्रवाई की है। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि दौरान गश्त जब पुलिस टीम कमला कॉलोनी अशोक कैडर्स वाली गली पहुंची तो हरी-पीली टैक्सी आ रही थी। सामने पुलिस पार्टी को देख चालक टैक्सी छोड़ भाग निकला। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया मगर वह तंग गलियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया।
पुलिस ने टैक्सी व विभिन्न ब्रांड की शराब के कार्टुन जब्त कर लिए। पूनिया ने बताया कि इनमें रॉयल क्लासिक व्हिस्की, व्हाइट लेस वोदका, ग्लोबस स्प्रिट आदि ब्रांड शामिल है। टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई कमला मय एचसी रामस्वरूप, कानि सुरेंद्र, कानि गिरीराज व डीआर मुकेश शामिल थे।
RELATED ARTICLES
15 August 2021 09:33 AM