17 October 2024 02:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पहली बार होने जा रहा है एक ऐसा टैलेंट शो जहां हर तरह के टैलेंट यानी हुनर को मंच मिलेगा। रंगत फाउंडेशन द्वारा 25 अक्टूबर 2024 की शाम आयोजित हो रहे 'दीवाली उत्सव 2024-हुनर' का मंच बीकानेर के सभी कलाकारों को 2 मिनट का समय देगा। रंगत के फाउंडर रोशन बाफना ने बताया कि उत्सव में स्टेज व नॉन स्टेज दोनों ही श्रेणी के कॉन्टेस्ट होंगे। कल्चरल मॉडलिंग(परंपरागत व सांस्कृतिक राजस्थानी व भारतीय परिधान), लोक नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र, कविता, अभिनय(एक्टिंग), मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, कॉमेडी, सांस्कृतिक वेशभूषा, हिन्दू देवी देवताओं का स्वरूप सहित सभी प्रकार के स्टेज टैलेंट को मौका दिया जाएगा। अगर किसी में भी कोई नया अथवा छुपा हुआ टैलेंट है तो उसको भी मौका दिया जा रहा है। दीवाली उत्सव के समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि नॉन स्टेज श्रेणी में दीया डेकोरेशन, मेंहदी, रंगोली, ड्रॉइंग(स्केचिंग), पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां रखी गई है। सभी स्टेज कॉन्टेस्ट चार आयु वर्गों में आयोजित होंगे। सभी ग्रुपों के टॉप-10 हुनरमंदों सहित नॉन स्टेज कॉन्टेस्ट के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार, उपहारों सहित विभिन्न अवसर भी दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
बाफना ने बताया कि रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में होने वाले इस उत्सव मय टैलेंट शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक व्यक्ति रंगत के इंस्टाग्राम पेज़ @rangatfoundation अथवा 7014330731/82331 10517 पर संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 September 2021 03:08 PM