15 May 2020 03:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वर्णकार समाज को सहयोग हेतु सर्व स्वर्णकार समाज नेतृत्व विकास संस्था ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। त्रिलोक चंद कड़ेल ने बताया कि पचास दिनों से अधिक के लॉक डाउन से ज्वैलरी क्षेत्र के छोटे व मध्यम उत्पादकों व विक्रेताओं की कमर टूट गई है। वहीं आगामी 6-7 माह तक सुधार की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। ऐसे में प्रधानमंत्री को स्वर्ण समाज के इन दबे हुए व्यापारियों के लिए पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। कड़ेल ने बताया कि पत्र में कुछ मांगें भी रखी गई है। जिसमें मुख्य रूप से विदेश से आयातित जेम्स, ज्वैलरी व हस्तशिल्पी वस्तुओं पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा जीएसटी आदि पर रियायत सहित बैंक लिमिट को सुविधाजनक बनाने की मांग की गई है। कड़ेल ने बताया कि चालू ॠण पर ब्याज भरना भी अब व्यापारियों के लिए कठिन हो गया है, ऐसे में सरकार आगामी एक वर्ष तक का ब्याज भी माफ करें।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 April 2020 01:15 PM