05 July 2024 08:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार शाम आई बारिश की वजह से बीकानेर में काफी नुकसान हुआ। गंगाशहर बोथरा चौक स्थित साकेत रेजीडेंसी में भी हादसा हुआ। यहां बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल के ऊपर लगा सोलर पैनल सिस्टम धराशाही होकर धरातल पर आ गया। यह पैनल आरसीसी पर लगे थे। साकेत गंगाशहर के बोथरा की एक पांच मंजिला फ्लेट बिल्डिंग है। गनीमत रही कि जहां पैनल गिरे वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि भी हो सकती थी। बिल्डिंग के धरातल पर जहां पैनल गिरे वहां अक्सर बिल्डिंग में रहने वाले खड़े रहा करते हैं। बिल्डिंग से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह सोलर सिस्टम बुल पावर कंपनी द्वारा लगाया गया था। करीब दो साल पहले बुल पावर ने यह सिस्टम साकेत में लगाया था। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 February 2022 11:19 AM