13 November 2022 01:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरपंच के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर किसी अन्य की भूमि का अपने पति, ससुर व सास के नाम फर्जी पट्टा बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला नोखा थाना क्षेत्र के रोड़ा का है। रोड़ा निवासी 65 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र पन्नेसिंह ने सरपंच ओम कंवर पत्नी ऋषिराज सिंह सहित सरपंच के पति, उसके ससुर धूड़ सिंह, सास किशनाकंवर, वार्ड पंच दिलीप सिंह, मनीष राव, कर्णपाल सिंह, आमीदेवी, खामाराम, गणेशाराम व संदीप बेनीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवादी के अनुसार उसके व उसके परिवार की पैतृक कृषि भूमि रोड़ा गांव में है। जिसका पुराना खसरा 465 व नया खसरा 2068/1762 है। परिवादी के अनुसार उक्त 3.72 हैक्टेयर भूमि पर उनका वर्षों से कब्जा भी है। आरोप है कि सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग कर उक्त कृषि भूमि को आवासीय में रूपांतरित कर दिया। इसके बाद अपने पति, सास व ससुर के नाम से तीन फर्जी पट्टे बना दिए। परिवादी का दावा है कि सरपंच ने इस फर्जीवाड़े में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। बताया कि पचास साल से उनका इस भूमि पर कब्जा है। कब्जे के सबूत के तौर पर गवाह भी बनाए। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन गवाहों से पचास साल के कब्जे की गवाही दी, उनकी कुल उम्र ही 28-30 साल है। परिवादी का कहना है कि एक दो गवाहों से बात की तो उन्होंने गवाही देने की बात से भी इंकार किया है।
नोखा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 120-बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 September 2020 12:51 PM