09 April 2021 09:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा में दिनदहाड़े छीना झपटी का मामला सामने आया है। घटना आज दोपहर मस्जिद चौक स्थित कल्याण ज्वैलर्स की है। सीआई अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार धीरज सोनी की दुकान में दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर आए। वहीं एक साथी बाहर मोटरसाइकिल पर था। सोनी ने दोनों को कुछ स्वर्ण आभूषण दिखाए। इसी दौरान बदमाश मौका मिलते ही आभूषण लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सोनी के अनुसार आरोपी 25 ग्राम सोना ले भागे थे। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। ख़बर लिखने तक पुलिस बाज़ार में अलग अलग सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। वहीं संदिग्धों की धरपकड़ के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
शेखावत ने बताया कि आरोपी बिना किसी हथियार के आए थे। पीड़ित ने अभी तक परिवाद नहीं दिया है। परिवाद मिलने पर लूट अथवा छीना-झपटी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM