16 May 2020 07:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाने में तैनात कोरोना योद्धा कांस्टेबल मुखराम जाट के जन्मदिवस पर उनके चाहने वालों ने रक्तदान का तोहफा दिया है। मुखराम श्रीडूंगरगढ़ के गरीब सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी हैं व लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। आज जब उनका जन्मदिवस है तो कोरोना योद्धा के सम्मान में दोस्तों द्वारा 11 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान पीबीएम में मुखराम भी मौजूद रहे। बता दें कि रक्तदान करने वालों में महेंद्र जाखड़, विनोद शर्मा, रामकिशन साहू, मदन सिद्ध, रामेश्वर सिहाग, राघव विश्नोई, निखिल पारीक, विक्रम सिंह, मूलचंद मेघवाल व लेखराम जाखड़ आदि शामिल थे।
RELATED ARTICLES
16 April 2020 10:56 AM