07 March 2021 03:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन के आगे आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला पलाना रेलवे स्टेशन का है। देशनोक थाना पुलिस के एच एम नत्थाराम से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी 34 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र जालम सिंह राजपुरोहित ट्रेन के आगे से टकराया और उछल कर ट्रैक से थोड़ी दूर गिर गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि पटरियां भी खून से सन गई। वहीं उसके सर पर गंभीर चोटें लगी। हाथ से काफी मांस बाहर निकल आया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पास मिले एक खाद्य बीच के लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। वह ट्रैन के आगे आत्महत्या के उद्देश्य से कूदा था या यह केवल हादसा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM