19 January 2025 10:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों व एक वांछित सहित कुल आठ जनों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशों पर एरिया डोमिनेशन के तहत की गई है।
पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई, अल्ताफ भुट्टा, ताहिर मालावत, कमल तंवर व हिमांशु उर्फ धर्मेंद्र भाटी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब तस्करी के मामले में स्थाई वांछित बबलू भुट्टा को भी गिरफ्तार किया गया। बबलू को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इसके अतिरिक्त गली में ही झगड़ रहे प्रेम चंद वाल्मीकि व शनि बारांसा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में एएसआई अशोक अदलान मय टीम ने की है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 December 2022 07:24 PM