22 May 2025 02:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई। घटना गुरूवार सुबह की है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करणी औद्योगिक क्षेत्र की भवानी वुलन मिल में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। भवानी वुलन मिल में राम राम सा ब्रांड का उत्पादन होता है। एएसआई रूपाराम के अनुसार मृतकों की पहचान शिवबाड़ी निवासी सागर पुत्र धनराज वाल्मीकि, बांद्रा बास निवासी गणेश पुत्र देवाराम वाल्मीकि व शिवबाड़ी निवासी अनिल पुत्र कैलाश वाल्मीकि के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 30 वर्ष के अंदर ही थी।
एएसआई रूपाराम के अनुसार तीनों भवानी वुलन मिल के टैंक में सफाई करने उतरे थे। टैंक में बनी गैस में तीनों का दम घुट गया।
-ऐसे कैसे घुट गया दम: पुलिस के अनुसार वे जब पहुंचे तब तक तीनों युवकों को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया था, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री में पूछताछ की तो पता चला कि यह टैंक साफ पानी का नहीं था बल्कि ऊन की धुलाई का पानी था। बता दें कि ऊन की धुलाई में निकलने वाला पानी भयंकर बदबूदार होता है। इसमें खतरनाक केमिकल होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजामात के युवकों को इस केमिकल युक्त पानी से भरे टैंक में उतारा कैसे गया? ख़बर है कि तीनों युवकों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे, जबकि केमिकल युक्त पानी में हादसे की पूरी आशंका रहती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 April 2023 11:00 PM