08 December 2023 11:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रोहित गोदारा से जुड़े लोगों की खोज में निकली पुलिस को एक नाबालिग के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गंगाशहर पुलिस के पास तीन चार जगह हथियार होने के इनपुट थे, जिनमें से एक जगह चार देशी पिस्टल, दो मैगजीन व एक कारतूस मिला।
पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नाबालिग के घर पर रेड की थी। वहां हथियार मिल गए। नाबालिग ने भागने की कोशिश की मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आशंका है कि नाबालिग हथियार तस्करी में लिप्त है। वजह, हथियारों की संख्या अधिक है। पुलिस नाबालिग के कनेक्शन्स की जांच कर रही है।
कार्रवाई एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन, एएसपी सिटी दीपक कुमार व सीओ मुकेश सोनी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा मय टीम ने की है। गौरव की टीम में कांस्टेबल रामनिवास 1922, कांस्टेबल रघुवीर 934 व कांस्टेबल अंकित 1798 शामिल थे। पूछताछ व जांच में हथियार तस्करी के सिंडिकेट का भी पर्दाफाश हो सकता है। हथियार तस्करी के मामले में गंगाशहर पुलिस की ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 August 2021 07:20 PM