17 September 2023 11:25 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय विजय विश्नोई बीकानेर दौरे पर हैं। वह आज दोपहर बीकानेर पहुंचे। बीकानेर पहुंचने पर बार एसोसिएशन बीकानेर के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ व जिला न्यायाधीश देवेंद्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में विश्नोई से शिष्टाचार भेंट की। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि सर्किट हाउस में जिला न्यायाधीश देवेंद्र शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ सहित बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने न्यायाधीश विजय बिश्नोई को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान जिला न्यायाधीश शर्मा ने माननीय न्यायाधीश विश्नोई को जिला न्यायालय के न्यायिक कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
वहीं बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष राठौड़ ने भविष्य में न्यायिक कार्यों में बढ़ती हुई संभावनाओं को देखते हुए शहरी क्षेत्र से बाहर नई जगह तलाश कर भव्य बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव रखा। बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा ने अधिवक्ता कॉलोनी विकसित करने की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन बीकानेर के सचिव हितेश कुमार छंगाणी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी हर्ष, विवेक शर्मा, अक्षय चंद्र गोदारा, धर्मेंद्र बर्मा, सह सचिव मनोज बिश्नोई अलाय व शांति शर्मा आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 December 2024 11:24 PM