28 January 2026 12:33 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में पिछले 7-8 वर्षों में चर्चित रहे पुलिस निरीक्षक मनोज शर्मा को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रदान किया। मनोज शर्मा वर्तमान में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर में पदस्थापित हैं। इससे पहले वे कोटगेट थाने में पदस्थापित थे। इसी थाने में तैनाती के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह पदक प्रदान किया गया है। मनोज शर्मा ने बीछवाल थानाधिकारी रहते हुए ब्लाइंड डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई थी। वहीं कोटगेट रहते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में चोरी की गई करीब सौ मोटरसाइकिल बरामद की थी। उन्होंने इस गैंग को भी पकड़ा था।
उल्लेखनीय है कि मनोज शर्मा ने नोखा, बीछवाल, कोटगेट थाने व आईजी ऑफिस में पदस्थापित रहते हुए पिछले 7-8 साल वर्षों में शानदार कार्य किया। इस दौरान वे लगभग हर एसपी के फेवरिट रहे। तो वहीं लगभग हर बड़ी कार्रवाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मनोज शर्मा पुलिस महकमें में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों व अधिकारियों के ख़ास माने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM