03 March 2020 10:31 AM

परिजन ने कहा, 'चार दिन से देख रहा हूं तमाशा'
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में कर्मचारी द्वारा मरीज़ से पैसे लेने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत भी कलेक्टर को की जाने वाली है। अजमेर से आए शाहरुख खान ने बताया कि उसकी बहन चार दिन से पीबीएम के जनाना के पी वार्ड में भर्ती है। आरोप है कि यहां बात-बात पर घूस देनी पड़ती है। दरअसल, आज सुबह जब मरीज़ को ट्रोले से बेड पर शिफ्ट करना था तो उसकी एवज में वहां की कर्मचारी ने दो सौ रूपए मांगे। जब पैसे देने की ना की गई तो कर्मचारी ने मरीज को बेड पर शिफ्ट करने से मना कर दिया। शाहरुख ने कहा कि वह चिकित्सा मंत्री के गांव का है, लेकिन उसे नहीं पता था कि पीबीएम के हालात यह है। शाहरुख के अनुसार वह चार दिन से यह तमाशा देख रहा है। यहां तक कि एक मरीज ने जब पचास रूपए दिए तो फेंक दिए गए, आखिर उसे सौ रुपए देने पड़े। आरोप है कि कर्मचारी यहां कपड़े बदलवाने से लेकर हर काम के पैसे मांगते हैं।
RELATED ARTICLES
15 January 2024 12:15 AM