22 June 2022 10:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की मंदबुद्धि बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुजानदेसर निवासी 19 वर्षीय सोनू उर्फ प्रवीण पुत्र गोपालराम गहलोत बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी मंदबुद्धि बालिका के साथ गलत कार्य कर रहा था। इसी दौरान बालिका की मां ने उसे देख लिया। पिता ने पुलिस को बताया है कि 5 जून को आरोपी उसकी मंदबुद्धि बेटी को बहला फुसलाकर ले गया तथा उसके साथ घिनौना काम किया। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवाया था। आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM