12 January 2021 09:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मसूदा विधायक राकेश पारीक आज बीकानेर दौरे पर थे। इस दौरान पारीक समाज व मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासियों ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के संयोजक अमन पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं ओम पारीक, नटवर पारीक, पार्षद सुशील पारीक, शिवदयाल पारीक, महावीर पारीक, पामुल पारीक, नितानंद पारीक सहित समाजजनों ने भी विधायक का अभिनंदन किया। समाज की मातृ शक्ति ने भी उनका स्वागत किया, जिसमें संतोष पारीक, प्रिया पारीक, राधा पारीक व चन्द्रकान्ता पारीक शामिल थी। इस अवसर पर सुरेश पारीक, कपिल पारीक, भरत पारीक व मुकेश पारीक द्वारा मोमेंटो प्रदान किए गए।
बता दें कि अजमेर के मसूदा विधानसभा से कांग्रेस विधायक राकेश पारीक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव भी है। वें बीकानेर क्षेत्र के प्रभारी भी हैं।

RELATED ARTICLES
24 January 2023 10:42 AM