09 January 2022 11:15 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार की पहली रिपोर्ट में 73 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या 665 पर पहुंच गई है। आज आए पॉजिटिव 1970 सैंपलों की जांच में से हैं। इससे पहले शनिवार को कुल 194 पॉजिटिव आए थे।
बता दें कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र के चप्पे चप्पे में कोरोना पहुंच चुका है। तीसरी लहर की शुरुआत के 7 दिनों में ही करीब 700 मरीज़ आ गए हैं। वहीं नोखा, नापासर, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, छ्त्तरगढ़, कोलायत में भी कोरोना केस आने लगे हैं। विभागों की बात करें तो पीबीएम, पुलिस, आर्मी, बीएसएफ व एयर फोर्स सहित अन्य विभागों में भी पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।
देखें सूची

RELATED ARTICLES
05 January 2024 10:09 PM