22 October 2020 01:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महिला द्वारा ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामला शांत माने जाने वाले कालू थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि लूणकरणसर निवासी 33 वर्षीय महिला के परिवाद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवादिया का आरोप है उसके ससुर द्वारा उससे छेड़खानी व बलात्कार किया गया था।
उसके और पति व ससुराल वालों के बीच विवाद चल रहा है। पति अपने परिवार के साथ कालू रह रहा है। पुलिस ने धारा 354, 376 व 450 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
23 February 2024 11:01 AM